Hello friends,,
इस आर्टिकल में आपका स्वागत है। हमे Follow करना ना भूले। यहां आपको जो post देखेंगे वो आपकी जिंदगी बेहतर बना सकती है ।
╭───────•◈•───────╮
♤ कुछ बनने की लगन ♤
───────•◈•───────
मैंने इतनी मेहनत की, पर पीछे रह गया.
जो पढ़ने में मुझ से बहुत कमजोर था,
वह आगे निकल गया.
क्यों ?
यदि इस पर चिंतन और
मनन करें, तो यह पायेंगे कि
◆ पढ़ाई में अच्छा होना ◆
एक बात है, और ...
◆ आगे निकल जाने की योग्यता ◆
दूसरी बात.
‼‼‼‼
अक्सर यह देखा गया है ~
जो बच्चे ... प्रारम्भ में
पढ़ाई में बहुत कमज़ोर होते हैं,
वे आगे चलकर
उच्च शिखर पर पहुँचने के
सारे रिकॉर्ड तोड़ डालते हैं.
आप सोचते होंगे .. ऐसा क्यों होता है ?
इसका एक ही मुख्य कारण है.
★ वह है उनकी इच्छाशक्ति ★
यह सब महज़ एक संयोग ही नहीं है,
बल्कि ...
उनके आत्मबल का कमाल है.
❗ आप इसे ❗
कठोर इच्छाशक्ति कह सकते हैं.
आत्मबल से बेहतर
कोई दोस्त नहीं होता.
अपनी इच्छाशक्ति पहचानिए,
घबराइये नहीं.
कठिनाइयों का सामना करें, और ...
अपने लक्ष्य को प्राप्त करें.
🎯🎯🎯🎯🎯
Motivational stories
एक फ़कीर नदी के किनारे बैठा था.
किसी ने पूछा ~ बाबा क्या कर रहे हो ?
फ़कीर ने कहा ~ इंतज़ार कर रहा हूँ, कि
पूरी नदी बह जाए तो ... पार करूँ.
उस व्यक्ति ने कहा ~
कैसी बात करते हो बाबा !
पूरा जल बहने के इंतज़ार में तो तुम
कभी नदी पार ही नहीं कर पाओगे.
फ़कीर ने कहा ~ यही तो मैं ...
तुम लोगो को समझाना चाहता हूँ, कि
तुम लोग जो सदा
यह कहते रहते हो कि
एक बार जीवन की ज़िम्मेदारियाँ
पूरी हो जायें, तो ...
❗ मौज करूँ ❗ घूमूँ फिरुँ ❗
❗ सबसे मिलूँ ❗ सेवा करूँ ❗
जैसे नदी का जल खत्म नहीं होगा, और
हमको इस जल से ही पार जाने का
रास्ता बनाना है, इसी प्रकार ...
जीवन खत्म हो जायेगा, लेकिन ...
जीवन के काम खत्म नहीं होंगे.
0 टिप्पणियाँ